STARTING OF THE DAY WITH SURYA NAMASKAR
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालेटा में सूर्य नमस्कार :-
आज GSSSबालेटा में बच्चों से सूर्य नमस्कार करवाया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सूर्य नमस्कार की सभी अवस्थाएँ कीं। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को सूर्य नमस्कार के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया।
👉 उन्हें समझाया गया कि सूर्य नमस्कार करने से –
-
शरीर में लचीलापन आता है,
-
पाचन शक्ति मजबूत होती है,
-
मन में एकाग्रता और शांति बनी रहती है,
-
दिनभर ऊर्जा और ताजगी मिलती है।
विद्यालय परिवार का मानना है कि यदि विद्यार्थी प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करेंगे तो वे न केवल स्वस्थ रहेंगे बल्कि पढ़ाई में भी अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

Comments
Post a Comment