दसवीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता(2025-26)
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय , बालेटा (GSSS Baleta) के दसवीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025–26 में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह शानदार उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का प्रतीक है। साथ ही, विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ की मेहनत, मार्गदर्शन और समर्पण भी इस सफलता में सराहनीय रहा है। हम आशा करते हैं कि सभी विद्यार्थी इसी तरह आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय, परिवार और समाज का नाम रोशन करेंगे। एक बार पुनः इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों और पूरे स्टाफ को ढेरों बधाइयाँ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। -TOPPERS LIST-