PRAKHAR RAJASTHAN
प्रखर राजस्थान योजना – GSSS BALETA
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालेटा : -
विद्यालय में प्रखर राजस्थान योजना को बड़े ही उत्साह एवं सक्रियता के साथ संचालित किया जा रहा है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ने और लिखने की क्षमता को विकसित करना है।
विद्यालय में इस योजना के अंतर्गत –
-
दैनिक पठन गतिविधियाँ (कहानी, कविता, अनुच्छेद पठन) करवाई जा रही हैं।
-
लेखन अभ्यास (डिक्टेशन, निबंध लेखन, अनुच्छेद लेखन, पत्र लेखन) कराया जा रहा है।
-
पठन प्रतियोगिता और लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं।
-
शिक्षक विद्यार्थियों को सही उच्चारण, लेखन शैली और शब्द भंडार बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन दे रहे हैं।
इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में भाषा कौशल, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता का विकास हो रहा है।
.jpeg)

Comments
Post a Comment